सम्बंधित जानकारी
- Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के ऐसे 5 चमत्कारिक उपाय कि जीवन में मिलेगा अपार धन
- Vastu Tips : टीवी का मुंह कौनसी दिशा में होना चाहिए?
- Vastu Tips : घर में इस तरह के बर्तन रखना चाहिए तो होगी लक्ष्मी की कृपा
- Vastu Tips : कौन से 5 इंडोर प्लांट लगाने से मिलेगी जीवन में सुख-शांति के साथ अपार समृद्धि
- Vastu Tips : यदि आप ये 5 कार्य नित्य करते हैं तो हो जाएंगे कंगाल
Vastu Tips : यदि इन 2 में से कोई एक पेड़ घर के सामने लगा है तो जीवन नर्क बन जाएगा
babul tree
क्या कहता है शास्त्र : पाकड़, गूलर, आम, नीम, बहेड़ा तथा कांटेदार वृक्ष, पीपल, अगस्त, इमली ये सभी घर के समीप निंदित कहे गए हैं। बैर, पाकड़, बबूल, गूलर आदि कांटेदार पेड़ घर में दुश्मनी पैदा करते हैं। इनमें जति और गुलाब अपवाद हैं। घर में कैक्टस के पौधे नहीं लगाएं। जामुन और अमरूद को छोड़कर फलदार वृक्ष भवन की सीमा में नहीं होने चाहिए। इससे बच्चों का स्वास्थ्य खराब होता है।ALSO READ: Vastu Tips : 5 भयंकर वास्तु दोष से जीवन हो जाता है बर्बाद, भले ही उच्च के ग्रह हों
1. इमली : ऐसा माना जाता है कि इमली के पेड़ पर बुरी आत्माओं का निवास होता है। ऐसा कहते हैं कि इमली के आस-पास देर तक रहने से चक्कर आना, कमजोरी का एहसास होना और जी मिचलाना जैसे लक्षण नजर आते हैं संभवत: इसीलिए इसमें भूत के निवास की बात प्रचलित हुई होगी।
साइंटिस्ट कहते हैं कि इमली के पेड़ के आसपास के वातावरण में अम्लीयता बहुत अधिक होती है जो सेहत के लिए हानिकारक है। इमली के पेड़ की लकड़ी काफी मजबूत होती है इसीलिए इससे कुल्हाड़ी का हत्था बनाया जाता है। इमली के कई औषधीय गुण होते हैं। जैसे इसका उपयोग घाव भरने, सूजन, बुखार, नेत्र से जुड़ी बीमारी, मलेरिया, कब्ज, पेट से जुड़ी बीमारियों, पेचिश और कृमि, मधुमेह, गठिया आदि में होता है।
2. बबूल : वास्तु के अनुसार, घर में बबूल का पेड़ लगाने से नकारात्मकता फैलाली है और धन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है। धीरे धीरे जातक कर्ज में डूब जाता है। साथ ही यह कांटेदार पौधा घर में लगाने से लोग मानसिक तनाव के शिकार भी हो सकते हैं। गृहकलह के चलते जीवन नर्क के सामान बन जाता है। ALSO READ: Vastu Tips : यदि गृह कलह हो रहा है तो घर के कौन से वास्तु को करें ठीक
- घर की पूर्व दिशा में पीपल के पेड़-पौधे हो तो इससे घर में भय और निर्धनता आती है।
- घर की पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ होने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- घर की दक्षिण दिशा में कांटेदार पेड़-पौधे होने से घर में रोग पनपते हैं।
- घर की दक्षिण दिशा में गूलर का पेड़ शुभ फलदायक होता है।
- घर के पिछवाड़े या दक्षिण की ओर फलदार वृक्ष शुभ होते हैं।
- घर के उत्तर में गूलर और नींबू का पेड़ होने से आंखों से संबंधित बीमारियां होती हैं।
- पूर्व और उत्तर दिशा में फलदार पेड़ लगाने से संतान पीड़ा अथवा बुद्धि नाश होता है।
- तुलसी का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। यहां इस पौधे का अत्यंत शुभ फल मिलता है।
- घर के दक्षिण में तुलसी का पौधा कठोर यातना देता है।
