Sat, 13 Jun 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. flute at home

बांसुरी बनाती है रिश्तों को सुरीला, जानिए क्यों है घर में जरूरी बांसुरी

बांसुरी
अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्तों में मिठास और ताजगी हमेशा बनी रहे तो यह उपाय अवश्य आजमाएं। घर में जहां देवता बैठे हो वहां एक सुंदर सी बांसुरी लाकर रखें। 
 
जिस घर में बांसुरी रखी होती है वहां के लोगों में परस्पर प्यार और सदभाव तो बना रहता है साथ ही कान्हा की कृपा से सभी दुख खुशियों में बदलने लगते हैं। 
 
बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। वे इसे अपने साथ रखते हैं। इसे बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। बांसुरी से निकलने वाला स्वर प्रेम की बरखा करता है। जिस घर में बांसुरी रखी होती है वहां प्रेम और धन की कोई कमी नहीं रहती है।
 
सामान्यत: घर में बांस की हुई बांसुरी ही रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार बांसुरी से घर के वातावरण में मौजूद समस्त नकारात्मक शक्तियां समाप्त हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है। 
ये भी पढ़ें
शास्त्रों में 10 तरह की स्त्री सौभाग्यशाली मानी जाती है...