1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. 5 flute tips

घर में क्यों जरूरी है बांसुरी, जानिए वास्तु-फेंगशुई के अनुसार 5 खास बातें

flute tips
बांसुरी प्रकृ‍‍ति का एक अनुपम वरदान है। बांसुरी के संबंध में एक धार्मिक मान्यता है कि जब बांसुरी को हाथ में लेकर हिलाया जाता है तो बुरी आत्माएं दूर हो जाती हैं और जब इसे बजाया जाता है तो घरों में शुभ चुंबकीय प्रवाह का प्रवेश होता है। 
 
यदि सोच-समझकर इसका उपयोग किया जाए तो दोषों का बिना किसी तोड़-फोड़ के निवारण कर अशुभ फलों से बचा जा सकता है। बांसुरी का प्रयोग करके लाभ उठाया जा सकता है।
 

आइए जानें बांसुरी से कैसे लाएं जीवन में शुभता...
 
1. अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्तों में मिठास और ताजगी हमेशा बनी रहे तो यह उपाय अवश्य आजमाएं। घर में जहां देवता बैठे हो वहां एक सुंदर-सी बांसुरी लाकर रखें। 
 
2. जिस घर में बांसुरी रखी होती है वहां के लोगों में परस्पर प्यार और सद्‍भाव तो बना रहता है साथ ही श्री कृष्ण की कृपा से सभी दु:ख खुशियों में बदलने लगते हैं। 
 
3. बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अतिप्रिय है। वे इसे अपने साथ रखते हैं। इसे बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। बांसुरी से निकलने वाला स्वर प्रेम की बरखा करता है। 
 
4. सामान्यत: घर में बांस की हुई बांसुरी ही रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार बांसुरी से घर के वातावरण में मौजूद समस्त नकारात्मक शक्तियां समाप्त हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है।

 
5. जिस घर में बांसुरी रखी होती है वहां प्रेम और धन की कोई कमी नहीं रहती है। अत: घर में बासुरी रखना बहुत ही शुभ माना गया है।
अगला लेख
Kaal Bhairav Ashtami 2019 : अत्यंत प्रभावशाली है महाकाल भैरव स्तोत्र, पढ़ें संपूर्ण पाठ