सम्बंधित जानकारी
- sarasvati vandana : या कुन्देन्दुतुषारहारधवला, मां सरस्वती की प्रार्थना, हिन्दी अनुवाद सहित
- Vasant panchami Puja : वसंत पंचमी पर कैसे करें सरस्वती साधना
- वसंत पंचमी की पौराणिक कथा : जब दिव्य सुंदरी प्रकट हुईं मां सरस्वती के रूप में
- 29 को नहीं 30 जनवरी को ही मनाएं वसंत पंचमी, जानिए क्यों, बता रहे हैं पं. रिछारिया
- सरस्वती यंत्र : वसंत पंचमी पर सिर्फ 1 मंत्र और 1 यंत्र से बदल जाएगी आपकी दुनिया
वसंत पंचमी पर कविता : ऋतुओं का राजा है 'वसंत'
गाओ सखी होकर मगन आया है वसंत
राजा है ये ऋतुओं का आनंद है अनंत।
पीत सोन वस्त्रों से सजी है आज धरती
आंचल में अपने सौंधी-सौंधी गंध भरती।
तुम भी सखी पीत परिधानों में लजाना,
नृत्य करके होकर मगन प्रियतम को रिझाना।
सीख लो इस ऋतु में क्या है प्रेम मंत्र
गाओ सखी होकर मगन आया है वसंत।
राजा है ऋतुओं का आनंद है अनंत
गाओ सखी होकर मगन आया है वसंत।
नील पीत वातायन में तेजस प्रखर भास्कर
स्वर्ण अमर गंगा से बागों और खेतों को रंगकर।
स्वर्ग सा गजब अद्भुत नजारा बिखेरकर
लौट रहे सप्त अश्वों के रथ में बैठकर।
हो न कभी इस मोहक मौसम का अंत
गाओ सखी होकर मगन आया है वसंत।
राजा है ऋतुओं का आनंद है अनंत
गाओ सखी होकर मगन आया है वसंत।
- विवेक हिरदे
- विवेक हिरदे
