Tue, 16 Jun 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तराखंड
  4. Exit poll Uttarakhand assembly election 2017

Exit poll : उत्तराखंड में बन सकती है भाजपा की सरकार

Exit poll Uttarakhand assembly election 2017
नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है। यहां कांग्रेस की फिर वापसी हो सकती है और भाजपा भी सत्ता पर काबिज हो सकती है। 
इंडिया टीवी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक सत्तारूढ़ कांग्रेस को 29 से 35 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इतनी ही यानी 29 से 35 सीटें भाजपा को भी मिल सकती हैं। इस पहाड़ी राज्य में अन्य के खाते में 2 से 9 सीटें जा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है। 
 
आजतक एक्सिस-एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा स्पष्ट रूप से सत्ता में आती दिख रही है। यहां भगवा पार्टी को 46 से 53 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 12 से 21 सीटें जा सकती हैं। अन्य 1 से 2 सीटों पर सिमट सकते हैं। 

न्यूज 24 चाणक्य पोल के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को 53 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस 15 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।