सम्बंधित जानकारी
- यूपी चुनाव के लिए प्रियंका गांधी का प्लान, कांग्रेस निकालेगी 12000 किमी की प्रतिज्ञा यात्रा
- डेंगू का D-2 स्ट्रेन बना यूपी में लोगों की मौत का कारण, ICMR ने कहा- बेहद खतरनाक है वायरस
- कुश्ती के एक दांव में पहलवान हो गया हमेशा के लिए चित, 60 हजार में किया ‘मौत का सौदा’
- दंगल पड़ गया भारी, कुश्ती के दौरान पहलवान की टूटी गर्दन, हुई मौत
- UP में बेलगाम बदमाश, ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल को मारी गोली
मथुरा पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 10 किमी का क्षेत्र तीर्थस्थल
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला करते हुए मथुरा में 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित किया है। इसमें आने वाले नगर निगम के 22 वार्डों में शराब और मांस की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
सीएम ऑफिस के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए एक ट्वीट में कहा गया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन में कृष्ण जन्म स्थल को केंद्र में रखकर 10 वर्ग कि.मी. क्षेत्र के कुल 22 नगर निगम वार्ड, क्षेत्र को तीर्थ स्थल के रूप में घोषित किया है।
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने मथुरा-वृंदावन में श्री कृष्ण जन्म स्थल को केंद्र में रखकर 10 वर्ग कि.मी. क्षेत्र के कुल 22 नगर निगम वार्ड, क्षेत्र को तीर्थ स्थल के रूप में घोषित किया है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 10, 2021
@spgoyal @sanjaychapps1 @74_alok pic.twitter.com/wS6P6SnRYN
गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी पर मथुरा में इस संबंध में इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि इस स्थल को तीर्थस्थल घोषित किया जाना चाहिए। यहां पर शराब व मांस की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से इस संबंध में प्रस्ताव मांगने संबंधी बात भी कही थी।
