सम्बंधित जानकारी
- Rana Sanga Controversy: औरंगजेब विवाद के बीच राणा सांगा पर छिड़ा युद्ध, SP सांसद ने बताया गद्दार
- Rana Sanga row : राणा सांगा के बयान पर घमासान, अपनी पार्टी के सांसद के बचाव में क्या बोले अखिलेश यादव
- कॉमेडियन कुणाल कामरा ने CM शिंदे का मजाक उड़ाया, समर्थकों ने की तोड़फोड़, FIR दर्ज
- RSS नेता दत्तात्रेय होसबाले बोले- संविधान का उल्लंघन है धर्म आधारित आरक्षण
- कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण को लेकर राज्यसभा में बवाल, कार्यवाही स्थगित
महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद गिरि बोले, मुगल जिस देश से आए थे उनकी कब्र को वहीं पटक देना चाहिए
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद गिरि का दावा, इस्लाम में मजार और कब्र बनाने का कोई प्रावधान नहीं
Yatindranand Giri on mughal grave : जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद गिरि ने इस्लाम में मजार और कब्र बनाने का कोई प्रावधान नहीं होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि लुटेरे मुगल जिस देश से आए थे, उनकी कब्र को वहीं पटक देना चाहिए। ALSO READ: Rana Sanga Controversy: औरंगजेब विवाद के बीच राणा सांगा पर छिड़ा युद्ध, SP सांसद ने बताया गद्दार
गिरि ने संभल के कोट पूर्वी मुहल्ले में स्थित भाजपा नेता कपिल सिंघल के आवास पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि इस्लाम को थोड़ा-बहुत हमने भी पढ़ा और जाना है। इस्लाम में कोई भी मजार बनाने, कोई भी कब्र बनाने का प्रावधान ही नहीं है। पक्की मजार बनाना और उस पर छत डालने का भी कोई प्रावधान नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस्लाम कहता है कि दफन करने के बाद उस पर मिट्टी डालकर बात खत्म करनी चाहिए। स्थाई कब्र बनी रहे, ऐसा इस्लाम में नहीं है। इस्लाम को मानने वाले लोग अगर इस तरह का काम करते हैं तो वह कहीं ना कहीं इस्लाम का ही खंडन करते हैं।
गिरि ने मुगलों का जिक्र करते हुए कहा कि मुगल मात्र लुटेरे थे। भारत को लूटने आए थे। ऐसे लुटेरों का गुणगान करना या उनकी कब्र या मजार बनाना क्या उचित है। जिस देश से वे आए थे उन देश में उनकी कब्रों को पटक देना चाहिए।
गिरि ने कहा कि मुगल इस देश के नहीं थे। वे लुटेरे और भुक्कड़ थे। खाने को रोटी उनके पास नही थी। वह जिन देशों से आए अगर आज वे देश समृद्ध होते तो वहां की संस्कृति दिखाई देती। आज भी वहां कुछ नहीं दिखाई देता।
edited by : Nrapendra Gupta
photo courtesy : yatindranand giri facebook account
photo courtesy : yatindranand giri facebook account
