शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Whirlwind in Yamuna river due to bursting of gas pipeline
Written By हिमा अग्रवाल
Last Updated :बागपत , बुधवार, 26 जुलाई 2023 (12:16 IST)

गैस पाइप लाइन फटने से यमुना नदी में बवंडर, वीडियो वायरल

गैस पाइप लाइन फटने से यमुना नदी में बवंडर, वीडियो वायरल - Whirlwind in Yamuna river due to bursting of gas pipeline
Yamuna Gas pipeline burst : यमुना नदी के बीच मझधार से अचानक लहरें उठते हुए देखकर ग्रामीण सहम गए। स्थानीय लोगों को पहले लगा कि बारिश के चलते यह उफान आया है। लेकिन ये लहरें यमुना (Yamuna) की मझधार में इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की गैस पाइप लाइन फटने की वजह से उठी हैं।
 
गैस पाइप लाइन फटते ही यमुना नदी में बवंडर मचाते हुए उफान आ गया। स्थानीय लोगों द्वारा यमुना की लहरों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। यमुना में उफान की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों को यमुना के निकट न जाने की सलाह दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों में भय का माहौल पनप गया है। गैस कंपनी के संबंधित अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है और वह मौके की तरफ रवाना हो गए हैं।
 
छपरौली थाना क्षेत्र के जागोश गांव के निकट से गुजर रही यमुना नदी की यह तस्वीरें हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक प्रात: 3 बजे के करीब पानीपत-दादरी क्षेत्र में गैस की पाइप लाइन अचानक से फट गई। पाइप लाइन फटते ही यमुना में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं। भोर होते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और वह कुछ समझ नहीं पाए।
 
पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, फायर ब्रिगेड और सिंचाई विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। गैस की सप्लाई को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। गनीमत रही कि वक्त रहते ही गैस सप्लाई बंद हो गई और जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। 
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
स्पीकर ने विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाने की मंजूरी दी (Live Updates)