1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. stampede in bareilly congress marathon race

बरेली में कांग्रेस की मैराथन दौड़ में भगदड़

bareilly
बरेली। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर प्रदेश में शुरू हुई ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन दौड़ में मंगलवार को बरेली में भगदड़ मच गई। 
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे दौड़ शुरू होने के पहले ही लड़कियां जिस स्थान पर एकत्र हुईं वहां, धक्का मुक्की शुरू होने पर भगदड़ मच गई। इसमें कुछ लड़कियों के चोटिल होने की जानकारी मिली है। 
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह मैराथन दौड़ में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लड़कियां एकत्र हो गई थीं। दौड़ शुरू होती इसके पहले ही भगदड़ मच गई। इसमें दर्जन भर से अधिक प्रतिभागियों को चोट आई है।
 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस की प्रभारी और आयोजन की संयोजक संगीता वैद्य दौड़ ने कहा कि दौड़ शुरू होने से पहले रेस शुरू होने वाले स्थान पर आगे खड़े होने की होड़ में लड़कियों के बीच धक्कामुक्की होने लगी। उन्होंने कहा कि दौड़ में आगे रहने की होड़ के कारण कुछ प्रतिभागियों के गिरने से पीछे दौड़ रही लड़कियां भी गिर गईं।
 
बरेली के जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रशासन की अनुमति से शहर के सिविल लाइन स्थित बिशप इंटर कॉलेज से दौड़ शुरू होनी थी। दौड़ शुरू होने के पहले ही भगदड़ होने की सूचना मिली है। (वार्ता) 
अगला लेख
बिहार में लगा night curfew, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद, सिनेमा पर भी ताले