सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान पर उलझे अखिलेश, भाजपा ने कहा- ...तो सपा कसाब को भी स्टार प्रचारक बना देती
- UP Election 2022 : सपा का झंडा लेकर जब सड़कों पर निकला देश का सबसे लंबा शख्स, बताया कहां से लड़ना चाहता है चुनाव
- सपा ने जारी की प्रचारकों की सूची, मुलायम-अखिलेश समेत 30 दिग्गजों के नाम
- बुलंदशहर : CM योगी आदित्यनाथ ने डोर टू डोर किया प्रचार, सपा पर साधा निशाना
- UP Election : कैराना में अमित शाह का डोर टू डोर कैंपेन, कहा- पलायन कराने वाले अब पलायन कर गए
यूपी में सपा ने जारी की 159 उम्मीदवारों की सूची, ऊंचाहार से मौर्य के बेटे को टिकट नहीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने 159 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने ऊंचाहार सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को टिकट न देकर वर्तमान विधायक मनोज पांडे को ही उम्मीदवार बनाया है।
योगी सरकार में मंत्री रहे धर्मपाल सैनी को नकुड़ सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव को जसवंत नगर सीट से उतारा गया है। कैराना सीट पर नाहिद हसन प्रत्याशी होंगे, इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा की मृगांका सिंह से होगा।
इसी तरह देवबंद से कार्तिकेय राणा को टिकट दिया गया है, वहीं चांदपुर से स्वामी ओमवेश, सहारानपुर देहात से आशु मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है। स्वार सीट से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को उतारा गया है।
