सम्बंधित जानकारी
- 14 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और अमानवीय सलूक, तांत्रिक समेत चार गिरफ्तार
- धन के लालच में मुंहबोली बहन को बनाया हवस का शिकार, प्रेतबाधा के बहाने दी यातनाएं...
- अशरफ गनी ने महिला खिलाड़ियों के उत्पीड़न के मामले में जांच के दिए आदेश
- OMG, 12 दिनों में 150 से ज्यादा महिलाओं से बलात्कार
- हरदोई में बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या, शव गन्ने के खेत से बरामद
नोएडा में 4 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के नोएडा के सेक्टर-4 में एक 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि नोएडा के सेक्टर-4 में गुरुवार शाम चार साल की बालिका घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला रंजित नामक युवक उसे खिलाने के बहाने अपने साथ झोपड़ी में ले गया।
दरिंदे ने बालिका के साथ बलात्कार किया और फरार हो गया। बालिका को अस्पताल भेज दिया गया है। इस सिलसिले में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
