सम्बंधित जानकारी
- महेश बाबू और नम्रता शिरोड़कर की शादी को 20 साल पूरे, एक्टर ने शेयर किया प्यारा सा पोस्ट
- 19 साल छोटी मान्यता को दिल दे बैठे थे संजय दत्त, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
- अदाणी के छोटे बेटे की शादी, 10,000 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा
- सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने पहुंचे निक जोनास, गाया तू मान मेरी जान गाना, जमकर थिरकीं प्रियंका चोपड़ा
- बिन बालों की ब्राइड निहार सचदेव का बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक, ताने मारने वालों को ऐसे दिया करारा जवाब
लखनऊ में शादी में घुसा तेंदुआ, जान बचाकर भागे दूल्हा दुल्हन
लखनऊ के बुद्धेश्वर में शादी समारोह में तेंदुआ घुसने से मचा हड़कंप, जान बचाकर भागे दूल्हा, दुल्हन
Lucknow news in hindi : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर इलाके में एक विवाह समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ वहां घुस आया। दूल्हा-दुल्हन ने किसी तरह भागकर कार में शरण ली। दोनों घंटों अपनी अपनी कार में फंसे रहे, आखिरकार वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना बुधवार रात को बुद्धेश्वर रिंग रोड इलाके में एक विवाह भवन में हुई, जहां तेंदुआ घुस आया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए भागे। यहां तक कि विवाह भवन में मौजूद दूल्हा-दुल्हन को भी जान बचाने के लिए अपनी कार की ओर भागना पड़ा। बाद में वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन अधिकारी मुकद्दर अली तेंदुए के हमले में घायल हो गए, उनके हाथ में चोटें आईं।
वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद रात करीब दो बजे तेंदुए का ट्रैंकुलाइज (इंजेक्शन देकर बेहोश करना) किया गया, जिसके बाद उसे पकड़ा जा सका। एक मेहमान ने बताया कि तेंदुए के पकड़े जाने तक दोनों पक्षों के परिवार अपने वाहनों में बैठे रहे।
क्या बोले अखिलेश यादव : समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टाचार के कारण हुआ है, जिसके कारण जंगलों में मानव अतिक्रमण बढ़ रहा है।लखनऊ में शादी समारोह में घुसा तेंदुआ
— Ravi Pandey (@ravipandey2643) February 13, 2025
जिसके बाद समारोह में भगदड़ मच गई.
वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा
तेंदुए ने वन विभाग के एक कर्मचारी को कर दिया था घायल#Lucknow #leopard #Wedding #UttarPradesh pic.twitter.com/DpMU7SWucD
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश की जुमलाजीवी भाजपा सरकार अभी छुट्टा पशुओं की समस्या का ही समाधान ढूंढ नहीं पाई थी कि उसके सामने अब एक और चुनौती आ गई है और वो है प्रदेश की राजधानी में तेंदुए का हमला।
उन्होंने कहा कि लखनऊ में एक शादी समारोह में तेंदुए के प्रवेश का समाचार चिंताजनक है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का एक रूप ये भी है कि जंगलों में इंसानों का अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में हिंसक जंगली जानवर भोजन की तलाश में जंगलों से निकलकर शहरों की तरफ आने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे आम जनमानस का जीवन खतरे में पड़ गया है।
उप्र की जुमलाजीवी भाजपा सरकार अभी छुट्टा पशुओं की समस्या का ही समाधान ढूँढ नहीं पाई थी कि उसके सामने अब एक और चुनौती आ गई है और वो है प्रदेश की राजधानी में तेंदुए का हमला।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 13, 2025
लखनऊ में एक शादी समारोह में तेंदुए के प्रवेश का समाचार चिंताजनक है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का एक… pic.twitter.com/0DxyUMT4jh
उन्होंने पूछा कि इस मामले में कोई कार्रवाई होगी या सरकार ये कहकर इस घटना पर पर्दा डाल देगी कि वो तेंदुआ नहीं ओवरसाइज बिल्ला था या फिर हो सकता है तेंदुए का नाम बदलकर बड़ा बिल्ला कहकर मामला रफा-दफा कर दिया जाए।
edited by : Nrapendra Gupta
