शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. giriraj singh on love jehad and sanatan dharm
Written By
Last Modified: मंगलवार, 29 नवंबर 2022 (21:43 IST)

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, लव जिहाद से सनातन धर्म को खत्म करने की साजिश

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, लव जिहाद से सनातन धर्म को खत्म करने की साजिश - giriraj singh on love jehad and sanatan dharm
गाजीपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि लव जिहाद रूपी आतंकवाद से भारत में सनातन धर्म को खत्म करने की घृणित साजिश हो रही है। सिंह ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वालों को एकजुट होकर इस षडयंत्र को विफल करना चाहिए।
 
मोहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय पर शहीद पार्क में दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने इस बात पर बल दिया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की जरूरत है और ऐसा होता है तो देश का सर्वांगीण विकास होगा।
 
उन्होंने कहा कि चीन में जहां प्रति मिनट 10 बच्चे पैदा होते हैं, वही भारत में प्रति मिनट 31 बच्चे पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से विकास तेज गति से नहीं हो पा रहा है।
 
यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज का सफाया किया जा रहा है और प्रदेश में रहने वाले अपराधियों का जीवन अब जेल में ही गुजरेगा। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
ये भी पढ़ें
अगली क्लास की परीक्षा दे सकेंगे फेल छात्र, जानिए क्या है शर्त?