सम्बंधित जानकारी
- बुरे फंसे आजम खान, अमर सिंह ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर
- मुंह से 'ठांय-ठांय' बोलकर एनकाउंटर करने वाले एसआई का यूपी पुलिस करेगी सम्मान
- विवेक तिवारी हत्याकांड : सिपाहियों के लामबंद होने पर विवेक की पत्नी आहत, बोलीं- इंसाफ मांग रही हूं...
- उत्तरप्रदेश : पुलिस के रवैए से परेशान मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिन्दू धर्म
- योगी ने विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना से की मुलाकात, यथासंभव मदद का दिया भरोसा
योगी की पुलिस खिला रही है जुआ, कर रही है खुलेआम वसूली (वीडियो)
उत्तर प्रदेश में पुलिस किस तरह जुआ खिलवाती है और किस तरह जुआरियों से वसूली करती है, इसका वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस सिलसिले में एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
वीडियो के मुताबिक बिंदकी थाना क्षेत्र के पैगंबर मोहल्ले में जुआ चल रहा था वहां तीन पुलिसकर्मी भी खड़े थे। जुआ खुलेआम चल रहा था, इसी बीच किसी ने वीडियो बना लिया। जुए के दौरान पुलिसकर्मियों ने जुआरियों से पैसे लिए और वहां से चलते बने।
जानकारी के मुताबिक बिंदकी थाना क्षेत्र के कई इलाकों में खुलेआम जुआ चलता है, जिसे पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना की खबर लगने के बाद एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं।
