सम्बंधित जानकारी
- लखीमपुर कांड को लेकर पत्रकारों पर भड़के अजय मिश्रा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
- लखीमपुर मामले में SIT रिपोर्ट पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
- निजीकरण के विरोध में कल से 2 दिनी हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी
- ओमिक्रॉन से बचाव में बूस्टर डोज़ कितना कारगर है?
- तेलंगाना में मिले 2 ओमिक्रॉन संक्रमित, भारत के 9 राज्यों में पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट
शहीद साथी की बहन की शादी में भाई का फर्ज निभाने पहुंचे CRPF के जवान
रायबरेली। उत्तरप्रदेश के शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहन ज्योति की शादी तय हुई। ज्योति का भाई शहीद हो गया था। बहन की शादी में भाई का फर्ज निभाने के लिए कई सीआरपीएफ जवान पहुंचे। इन जवानों ने ज्योति की शादी में वे सारी की सारी रस्में अदी कीं, जो शैलेंद्र करते। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी।
सीआरपीएफ जवान न सिर्फ शादी में शामिल हुए बल्कि यह सुनिश्चित भी किया कि ज्योति को अपने भाई की कम से कम याद आए। जवानों ने ज्योति को तोहफे दिए और 'फूलों की चादर' की छांव तले मंडप तक लेकर गए। बीते सोमवार को सीआरपीएफ के कई जवान यूनिफॉर्म में शादी पर पहुंचे और शादी में मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं।
