सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली : कोरोना नियमों का पालन नहीं करने पर रेस्तरां और नाइट क्लबों पर जुर्माना, 4 लोग गिरफ्तार
- मुख्तार अंसारी को लाने के लिए बांदा से आज पंजाब जाएगी यूपी पुलिस की टीम
- Covid-19 : टूटे सभी रिकॉर्ड, देश में 1 दिन में 1 लाख से ज्यादा नए मामले, महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट
- Jammu and Kashmir News : इस्लामिक स्टेट का कमांडर जम्मू में गिरफ्तार, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
- बीजापुर नक्सली हमले पर CM भूपेश बघेल बोले- ये इंटेलिजेंस फेलियर नहीं, हमारा ऑपरेशन जारी रहेगा
ISKCON temple | ISKCON मंदिर के अधिकारी के खिलाफ धन का हेरफेर करने के आरोप में मामला दर्ज
मथुरा। दुनियाभर में फैले श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की वृंदावन इकाई के एक अधिकारी के खिलाफ धन का हेरफेर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
वृंदावन इस्कॉन मंदिर के सचिव देवाशीष घोष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को दी शिकायत में कहा कि वृंदावन इकाई का जनसंपर्क निदेशक सौरभ त्रिविक्रम दास वर्षों से भक्तजनों से चंदा और दान आदि ले रहा है लेकिन उसने यह रकम कभी मंदिर के खाते में जमा नहीं कराई और मंदिर प्रशासन को उस धनराशि का कोई हिसाब भी नहीं दिया।
एसपी (शहर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि घोष की तहरीर पर सौरभ त्रिविक्रम दास के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं अमानत में खयानत जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। (भाषा)
