सम्बंधित जानकारी
- धर्मशाला के बेसमेंट में खुदाई के दौरान भरभराकर गिरे मकान और मंदिर
- lucknow building collapse: सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां और पत्नी की मौत, पिता तथा बेटा अस्पताल में भर्ती
- लखनऊ में गिरी बहुमंजिला इमारत : 2 महिलाओं की मौत, जांच समिति गठित
- क्या है लखनऊ बिल्डिंग हादसे से मेरठ MLA के बेटे नवाजिश का कनेक्शन?
- लखनऊ में रातभर चला रेस्क्यू, 14 लोगों को मलबे से निकाला, बिल्डर पर मुकदमा
नीलगाय से टकराई भाजपा सांसद पाल की कार, बाल-बाल बचे
बस्ती। उत्तर प्रदेेश के डुमरियागंज से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल अपनी कार के सामने अचानक नीलगाय के आ जाने से हुए हादसे में बाल-बाल बच गए।
जगदंबिका पाल बुधवार देर रात एक कार्यक्रम में शिरकत के लिए गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में बस्ती संतकबीरनगर सीमा पर कांटे चौकी के पास उनकी कार अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गया। हादसे के दौरान कार का एयर बैग खुल जाने के कारण सांसद और उनका वाहन चालक बाल-बाल बच गए।
हादसे में सांसद का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सांसद और उनके वाहन चालक को एहतियातन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को सुरक्षित बताया। उन्हें हल्की-फुल्की खरोंच के अलावा कोई खास चोट नहीं आई।
खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार राय ने बताया कि पुलिस के सहयोग से सांसद के क्षतिग्रस्त वाहन को राजमार्ग से हटा दिया गया।
