सम्बंधित जानकारी
- UP को धमाकों से दहलाने की थी साजिश, ATS ने ISI मॉड्यूल के 3 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार
- थप्पड़ गर्ल के बाद अब वायरल हुआ लखनऊ का घूंसा बॉय, देखें वीडियो
- मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया भर्ती
- UP : एटा में मिला 1500 साल पुराना गुप्तकालीन मंदिर, ASI ने किया यह चौंकाने वाला खुलासा
- PM मोदी ने की CM योगी की तारीफ, कहा- अब यूपी में गुंडों पर लगी है नकेल
अयोध्या में बॉलीवुड कलाकारों की रामलीला से संत नाराज, सीएम योगी से की मांग
अयोध्या। अयोध्या में बॉलीवुड कलाकारों की रामलीला से संत नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि अगले महीने यहां बॉलीवुड कलाकारों द्वारा की जाने वाली रामलीला के आयोजन पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।
संतों ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड कलाकार शराब और मांस का सेवन करते हैं और अनैतिक गतिविधियों में शामिल होते हैं, जिसके कारण वे कभी भी रामायण के पवित्र पात्रों की प्रस्तुति नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि पारंपरिक रामलीला करने वाले कलाकार अपने जीवन में नैतिक और धार्मिक अनुशासन का पालन करते हैं।
अयोध्या के मंदिर 'बड़ा भक्त माल' पर यहां के करीब 100 संतों की बैठक में यह मांग की गई। हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत धर्मदास ने कहा कि अयोध्या में रामलीला की एक विशेष परंपरा है और वे भगवान राम, सीता और अन्य के चरित्रों का प्रदर्शन करने वाले लोगों से आशीर्वाद लेते हैं।
उन्होंने कहा कि हम ऐसे बॉलीवुड अभिनेताओं से आशीर्वाद नहीं ले सकते जो धार्मिक अनुशासन का पालन नहीं करते हैं।'
