सम्बंधित जानकारी
- योगी सरकार का ऐलान, यूपी में 10 नवंबर को छठ महापर्व पर अवकाश
- नोटबंदी से काला धन तो नहीं आया, गरीबों का ही नुकसान हुआ-मिश्रा
- देश में सबसे प्रदूषित शहरों में 8 यूपी के, पहले स्थान पर रहा वृंदावन
- यूपी पुलिस को नेताजी की घोड़ी की तलाश, कांग्रेस नेता के ट्वीट से खुला राज
- शामली में गरजे जयंत चौधरी, 'सत्ताधीश' और 'बछड़े' पहुंचा रहे हैं जनता को नुकसान
प्रयागराज में भाजपा नेता अजय शर्मा को गोली मारी
प्रयागराज। भाजपा के स्थानीय नेता अजय शर्मा को सोमवार रात अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।
सोरांव क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि थाना फाफामऊ अंतर्गत लेहरा गांव में सोमवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के स्थानीय नेता अजय शर्मा को गोली मार दी। अजय शर्मा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।
शर्मा शौच के लिए बाहर गए थे, तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर गए और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस को घटनास्थल से खाली कारतूस मिले हैं।
शर्मा की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस इस घटना की समग्र जांच कर रही है।
