सम्बंधित जानकारी
- हाथरस हादसा: नारायण साकार के चरणों की धूल को लेकर मची भगदड़, क्या कह रहे हैं श्रद्धालु- ग्राउंड रिपोर्ट
- UP Hathras Stampede : क्या बाबा की धूल के कारण हुआ हाथरस हादसा, UP पुलिस को 'भोले बाबा' की तलाश
- UP Hathras Stampede live update : 116 मौतों का असली गुनहगार कौन? घटना के बाद बाबा नारायन साकार हरि मैनपुरी पहुंचे
- आधुनिक भोले बाबा के दानदाता कौन हैं? हादसे के बाद उभरते कुछ सवाल!
- हाथरस हादसे की जांच तेज, CM योगी करेंगे भगदड़ स्थल का दौरा
हाथरस हादसे के बाद रेलवे ने की विशेष व्यवस्था, घर लौटने वाले यात्रियों को होगी सुविधा
Hathras accident: रेलवे ने उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में एक सत्संग में शामिल होने के बाद घर लौटने की कोशिश कर रहे करीब 3,000 लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की है। मंगलवार को मची भगदड़ की इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी। रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली में बताया कि लोगों की भीड़ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिकंदरा राव स्टेशन से गुजरने वाली कोई भी ट्रेन 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक गति से नहीं चलेगी।
उसने बताया कि इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए मथुरा-टनकपुर विशेष ट्रेन, आगरा किला-कासगंज यात्री विशेष ट्रेन और बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेन के सिकंदरा राव स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव की विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। साथ ही इस रेल मार्ग के अन्य स्टेशन पर भी रेलगाड़ियों को रोके जाने की विशेष व्यवस्था की गई है।
रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। मंत्रालय ने मंगलवार रात एक बयान में कहा कि डॉ. सौरभ डंडियाल के नेतृत्व में चिकित्सकों के एक दल को घटनास्थल पर तैनात किया गया है ताकि ऐसे यात्रियों को प्राथमिक उपचार या कोई अन्य चिकित्सकीय सहायता दी जा सके जिन्हें इसकी आवश्यकता है।
साथ ही मंत्रालय ने कहा कि स्टेशन पर इंतजार कर रहे सभी लोगों को पानी और भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि हमने कासगंज स्टेशन पर 3 खाली डिब्बे तैयार रखे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें सिकंदरा राव स्टेशन की ओर विशेष ट्रेन के रूप में भेजा जा सके।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
