सम्बंधित जानकारी
- UP: महिला पुलिस अधिकारी ने लगाया बलात्कार का आरोप, पुलिस निरीक्षक निलंबित
- कोरोना वॉरियर्स के साथ दमनकारी व्यवहार की राहुल गांधी ने की कड़ी निंदा
- मेघालय में 1525 किलो विस्फोटक, 6000 डेटोनेटर बरामद, 6 लोग गिरफ्तार
- डीजीजीआई ने धोखाधड़ी मामले में कंपनी के निदेशक को किया गिरफ्तार
- कोरोना काल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 पुलिस थानों का गृह मंत्रालय ने किया चयन
UP | यूपी में जबरन धर्मांतरण प्रतिषेध कानून के तहत 7 लोग गिरफ्तार
सीतापुर (यूपी)। सीतापुर जिले में एक हिन्दू लड़की का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ नए धर्मांतरण प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें से 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि लड़की की मां के अनुसार घटना 24 नवंबर की है।
उन्होंने बताया कि लड़की अपने घर से लापता हो गई थी और इस मामले का मुख्य आरोपी जिब्रील भी गांव से तभी से गायब है। इस मामले में पुलिस ने 27 नवंबर को मामला दर्ज किया था। सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित ने बताया कि इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ नए धर्मांतरण प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अगर जांच में पुलिस की कोई भी लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य अभियुक्त का भाई इसराइल और एक अन्य रिश्तेदार उस्मान शामिल है। (भाषा)
