रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. horrific road accident
Written By
Last Updated : गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (10:44 IST)

UP: बस्ती में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, योगी ने जताया दुख

UP: बस्ती में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, योगी ने जताया दुख | horrific road accident
बस्ती (यूपी)। उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले में अयोध्या राजमार्ग पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले वाले पांचों लोग एक ही परिवार के है। इस हादसे में दो लोग घायल भी हो गए हैं जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया है। हादसे की चपेट में आया परिवार लखनऊ से झारखंड कार से जा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के उपचार के निर्देश दिए हैं।

 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह गोटवा के पास हुआ। लखनऊ की तरफ से आ रही कार ने पुरैना चौराहे के पास कंटेनर में पीछे से टक्कर मारी। कार में सवार सात लोगों में से 5 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कार में सवार एक बच्ची सुरक्षित निकाल ली गई। घायल चालक की स्थिति चिन्ताजनक बताई जा रही है।

 
पुलिस के अनुसार, कार कंटेनर में पीछे तेज रफ्तार में घुसी थी और पांचों लोगों का शव कार में बुरी तरह से फंसा हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को बाहर निकाला। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों का उचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।(भाषा)
ये भी पढ़ें
Live Updates : संसद से विजय चौक तक विपक्ष का पैदल मार्च, राहुल बोले-विपक्ष की आवाज दबा रही है सरकार