सम्बंधित जानकारी
- UP : मेरठ में करंट लगने से पिता और 2 बेटों की मौत
- बड़ी खबर: करंट लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
- यूपी के सीतापुर में शादी में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 4 की मौत
- आग से बचने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा तेंदुआ, करंट से हुई मौत
- Haridwar Mahakumbh 2021: साधु-संतों की पेशवाई में हादसा, धर्मध्वजा थामे व्यक्ति की करंट लगने से मौत
गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत | ghaziabad
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां करंट लगने से 4 लोगों की अकाल मौत हो गई है। यह घटना गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके के राकेश मार्ग की है। इस हादसे में एक 35 साल की महिला, 2 बच्चों और 1 युवक की करंट लगने से मौत हो गई है।
गाजियाबाद में लगातार बारिश होने से चारों तरफ जलभराव हो गया है और यही बारिश मौत की वजह बन गई।
गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एक दुकान के टीन शेड में करंट उतरने से 5 लोग घायल हो गए थे जिसमें से 4 की मौत हो गई। उनके घर मातम छा गया है तथा गमगीन माहौल है। घटना के बाद इलाके की बिजली लाइन काटी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों ने लापरवाहों पर कार्रवाई की मांग की है।
