1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 13 year old madrasa student raped

UP: मदरसे के 13 वर्षीय छात्र के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

Ghaziabad
गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके की मस्जिद के एक मदरसे में रहने और पढ़ने वाले 13 वर्षीय लड़के के साथ शिक्षक ने रविवार रात अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (लोनी) रजनीश उपाध्याय ने कहा कि 5 महीने पहले आरोपी नाबालिग लड़का इस्लामी शिक्षा के लिए मदरसे में दाखिल किया गया था।
 
नाबालिग लड़के का आरोप है कि मदरसे के शिक्षक हाफिज मामून ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है। सोमवार की सुबह वह मदरसे से बाहर आया, किसी अजनबी का मोबाइल फोन लेकर उसने अपने पिता को आपबीती सुनाई।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम को लड़के के पिता ने लोनी पहुंचकर हाफिज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। एसीपी उपाध्याय ने कहा कि शिकायत दर्ज करने के बाद फरार चल रहे हाफिज को पकड़ने के लिए पुलिस की 2 टीमें भेजी गई हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
प्रवीण तोगड़िया बोले, राम मंदिर 450 वर्षों और 25 पीढ़ियों के परिश्रम का परिणाम, POK और पाकिस्तान होंगे भारत का हिस्सा