सम्बंधित जानकारी
- अक्टूबर की पहली तारीख से हुए 10 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर
- कमर्शिअल गैस सिलेंडर पर महंगाई की मार, त्योहारी सीजन में 209 रुपए बढ़े दाम
- October Bank Holiday : जल्द निपटा लें अपना काम, अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट
- New rules from 1st October 2023 : 1 अक्टूबर से क्या खाली होगी जेब या बैंक में जमा रुपयों में होगी बढ़ोतरी, जानिए क्या होंगे बदलाव
- 2000 के नोट को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 7 अक्टूबर तक बदले जा सकेंगे
ट्रेन में करें अपनी पसंद का खाना ऑर्डर, इन 4 apps का करें इस्तेमाल
train food delivery app
ट्रेन में किसी को दोस्त बनाने का सबसे अच्छा तरीका खाना शेयर करना होता है।
अक्सर लोग ट्रेन में अपना खाना पैक करके आते हैं। साथ ही कई लोग ट्रेन का खाना पसंद करते हैं जो IRCTC द्वारा प्रदान किया जाता है। अगर आप ट्रेन में रेगुलर सफ़र करते हैं तो आप कुछ एप की मदद से ट्रेन में खाना मंगवा सकते हैं (food on train)। यह सर्विस बिलकुल zomato और swiggy की तरह है जहां आप ट्रेन में बैठे बैठे अपने पसंद का खाना आर्डर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन ऐप के बारे में...
आईआरसीटीसी फूड ऑर्डर | food on train apps
1. IRCTC Order Food in Train: यह ऐप Go Foodie Online कंपनी द्वारा बनाई गई है। हालांकि यह ऐप IRCTC की है। इस ऐप में आप ट्रेन नंबर डालकर अपना खाना मंगवा सकते हैं। साथ ही आपको इसमें अपना स्टेशन भी चुनना होगा। आपको menu में chinese, italian और Indian डिश मिल जाएंगी। खाना ऑर्डर करने के बाद आपका खाना आपकी सीट पर आ जाएगा।
2. Zoop India: यह ऐप IRCTC से प्रमाणित है और आप इस ऐप के ज़रिए वेज व नॉन वेज खाना मंगवा सकते हैं। आप इस ऐप में ट्रेन नंबर या PNR की मदद से खाना सर्च कर सकते हैं। आपको इस ऐप में कुछ डिस्काउंट या ऑफर भी मिल सकता है। खाना ऑर्डर करने के बाद आपका खाना आपको अपनी सीट तक मिल जाएगा।
3. Rail Restro: यह ऐप भी ट्रेन में खाना ऑर्डर करने के लिए काफी अच्छी है। हालांकि इसकी रेटिंग बाकि ऐप से थोड़ी कम है लेकिन इस ऐप को 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप में आपको कोई delivery charges नहीं देने होंगे। इस ऐप में आपको menu में कई तरह की डिश मिल जाएंगी।
4. Food in Train and Train Tickets: यह ऐप Railofy द्वारा बनाई गई है और यह भी IRCTC से प्रमाणित है। इस ऐप की रेटिंग काफी अच्छी है। आप इस ऐप में खाने को बिना किसी कॉस्ट के कैंसिल भी कर सकते हैं। आपको इस ऐप में कई तरह के ब्रांड के फूड मिल जाएंगे। खाना ऑर्डर करने के बाद आपका काना सीट पर आ जाएगा।
Image Credit: Unsplash, Canva
