सम्बंधित जानकारी
- थूकने की समस्या से ऐसे निपटेगा रेलवे, स्टेशनों पर लगेगी ऐसी मशीन
- 13 अक्टूबर को देहरादून की बजाय हरिद्वार से होगा कई ट्रेनों का संचालन
- पीएम मोदी से मिले सीएम शिवराज, वर्ल्ड क्लास हबीबगंज रेलवे स्टेशन के लोकार्पण का दिया न्योता
- Modi Cabinet Decision : मोदी कैबिनेट की बैठक में रेलवे के इन 2 प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, पीएम पोषण योजना को भी मंजूरी
- भाजपा नेता की हत्या करने वाला लश्कर कमांडर साथी समेत ढेर, जम्मू रेलवे स्टेशन से आतंकी गिरफ्तार
railway | रेलवे ने कोरोना को लेकर यात्रियों को जारी किया बड़ा नियम, लापरवाही पर भरना पड़ेगा 500 का जुर्माना
इंदौर। देश में कोरोना की रफ्तार भले कम हो गई हो, लेकिन रेल मंत्रालय इसे लेकर कोई ढील देना नहीं चाहता है। रेलवे ने अपने पहले के आदेश को 6 महीने और बढ़ा दिया है। इसमें ट्रेन में मास्क पहनकर यात्रा करना अनिवार्य है। नियम के मुताबिक रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अभी भी मास्क पहनना आवश्यक है।
रेल मंत्रालय ने ऐसा नहीं पाए जाने पर संबंधित यात्री या यात्री को छोडऩे आए व्यक्ति से 500 रुपए का जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं। रेल मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह आदेश कोरोना काल में लागू किया गया था, लेकिन उसकी अवधि समाप्त हो गई थी। रेलवे ने इस आदेश को 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया। अगर कोरोना पूरी तरह से खत्म हो जाता है तो इस आदेश को बीच में भी निरस्त किया जा सकता है।
