सम्बंधित जानकारी
- मुंबई में आज इन मार्गों पर आज नहीं चलेगी ट्रेन, देखिए लिस्ट...
- International Migrants Day: क्या है विश्व प्रवासी दिवस मनाने के पीछे वजह, क्या है इतिहास?
- नवजात को अस्पताल से ही मिलेगा Aadhar, UIDAI ने तैयार किया प्लान
- क्या है सारदा एक्ट और कैसे 12 से 14, 18 और फिर 21 हो गई भारत में लड़कियों की शादी की उम्र
- क्या है Electoral Reform Bill जिसके बाद युवाओं को मिलेगा जल्दी वोट देने का अधिकार, कैसे बदलेंगे वोटर आईडी के नियम
ग्रामीण महिलाओं को मोदी सरकार का तोहफा, मिलेगी 5000 रुपए की ओवरड्राफ्ट सुविधा
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने गांव में रहने वाली महिलाओं के लिए नई सेवा शुरू की है। इसके तहत अब जरूरत पड़ने पर ग्रामीण महिलाएं ओवर ड्राफ्ट फैसिलिटी के जरिए अब 5000 रुपए का इंतजाम बिना किसी परेशानी के आसानी से कर सकेंगी।
आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत सत्यापित महिला स्वसहायता समूह सदस्याओं के लिए इस ओवरड्राफ्ट सुविधा को आरंभ किया।
वित्तमंत्री ने 2019-20 के अपने बजट भाषण में ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत महिला स्वसहायता समूहों की सदस्याओं को ओवरड्राफ्ट सुविधा प्रदान करने की घोषणा की थी।
क्या है ओवर ड्रॅाफ्ट सुविधा
यह एक का लोन है जिसमें कस्टमर्स अपने बैंक अकाउंट से मौजूदा बैलेंस से ज्यादा पैसे निकाल सकते हैं। इसमें जितना अमाउंट निकालते है, उसे एक निश्चित अवधि के अंदर चुकाना होता है और इस पर ब्याज भी लगता है। ब्याज डेली बेसिस पर कैलकुलेट होता है। मोदी सरकार की इस योजना की आधिकारिक घोषणा बुधवार को ग्रामीण मंत्रालय के माध्यम से की जाएगी।
