सम्बंधित जानकारी
- खुशखबरी! EPFO ने अंशधारकों के खातों में ब्याज डालना शुरू किया
- EPF पर 8.5% ब्याज को हरी झंडी, एकमुश्त जमा होगी रकम
- खुशखबर, नए साल में सरकारी नौकरियों की बहार, इस राज्य में 50,000 पदों पर होगी भर्ती
- जनवरी में छुट्टियों की भरमार, 14 दिन बैंक जाने से बचें नहीं तो हो जाएंगे परेशान
- IRDA बदलने जा रही इस बीमा Policy के नियम, करोड़ों लोगों को होगा फायदा, जान लीजिए
महंगा हुआ सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने नव वर्ष के पहले दिन शुक्रवार को वाणिज्यिक गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को झटका देते हुए देश के चार बड़े महानगरों में 19 किलोग्राम सिलिंडर के दाम में 16.50 रुपए से लेकर 22.50 रुपए तक बढ़ोतरी की है। हालांकि रसोई गैस के गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में कोई वृद्धि नहीं की है।
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार, आज से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक इस्तेमाल में आने वाला सिलेंडर दिल्ली में 17 रुपए बढ़कर 1332 रुपए से 1349 रुपए का हो गया है।
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की पहले की कीमत 694 रुपए ही है। कोलकाता में इसका दाम 720.50 रुपए, मुंबई में 694 रुप्स और चेन्नई में 710 रुपए है।
वाणिज्यिक इस्तेमाल वाला 19 किलोग्राम का सिलेंडर कोलकाता में 22.50 रुपए बढ़कर 1387.50 से 1410 रुपए हो गया है। मुंबई में यह 17 रुपए महंगा होकर 1280.50 से 1297.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में इसकी कीमत 16.50 रुपए बढ़ी है और यह 1446.50 रुपए से 1463.50 रुपए का हो गया है।
सरकार एक वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर को सब्सिडी दर पर देती है। इससे अधिक लेने पर उपभोक्ता को बाजार मूल्य अदा करना होता है। गैस सिलेंडर की कीमत हर महीने बदलती है।