सम्बंधित जानकारी
- UP में मामी से अवैध संबंध के चलते भानजे ने की मामा की हत्या
- लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP, UP में नए सिरे से बूथ समितियों के गठन में जुटी, 10 फरवरी तक मांगा ब्योरा
- UP में नाबालिग को अगवा कर 2 महीने तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- UP के शामली में आए भूकंप के झटके, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं
- UP: विधान परिषद चुनाव में फिर बजा BJP का डंका, 4 सीटें भाजपा और 1 निर्दलीय ने जीतीं
यूपी में महंगा हुआ सरकारी बस का सफर, जानिए अब कितना लगेगा किराया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में सफर करना अब महंगा हो गया है। साधारण बसों में अब यात्रियों को प्रति किलोमीटर एक रुपए 30 पैसे का भुगतान करना होगा।
राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष एल. वेंकटेश्वर लू ने सोमवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। वेंकटेश्वर लू द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण मंजिली बसों के किराए की अधिकतम दरें एक रुपए 30 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर निर्धारित की गई हैं।
UPSRTC की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक निगम की साधारण बसों का किराया प्रति किलोमीटर प्रति यात्री एक रुपए पांच पैसे था। इस हिसाब से प्रति किलोमीटर प्रति यात्री साधारण बसों के किराए में 25 पैसे की वृद्धि की गई है। (एजेंसी)
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo : UPSRTC twitter account
Photo : UPSRTC twitter account
