सम्बंधित जानकारी
- आर्थिक गतिविधियों में हुई वृद्धि, इस वर्ष कंपनियां बढ़ा सकती हैं औसतन 7.3 प्रतिशत वेतन
- सर्वे का निष्कर्ष, 2021 के दौरान भारत में वेतन में औसत 6.4 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद
- Salary of US President : जानिए कितनी सैलरी मिलती है अमेरिकी राष्ट्रपति को...
- राम मंदिर के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उनकी धर्मपत्नी ने दिया 1 माह का वेतन
- Fact Check: क्या वाकई नए साल में घट जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, जानिए सच
खुशखबर! भारतीय कंपनियां वेतन में करेंगी 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी
नई दिल्ली। भारतीय कंपनियां इस साल यानी 2021 में अपने कर्मचारियों के वेतन में करीब 7.7 प्रतिशत की वृद्धि करेंगी। यह ब्रिक (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) देशों में सबसे अधिक है। एक सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला गया है। यह पिछले साल में कर्मचारियों के वेतन में हुई 6.1 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक है।
वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एऑन पीएलसी ने मंगलवार को भारत में वेतनवृद्धि पर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की। सर्वे में शामिल 88 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि उनका 2021 में अपने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का इरादा है। 2020 में ऐसा कहने वाली कंपनियों की संख्या 75 प्रतिशत थी।
सर्वे में 20 उद्योग क्षेत्रों की 1200 से अधिक कंपनियों की राय को शामिल किया गया। सर्वे के अनुसार वेतनवृद्धि से मजबूत सुधार का संकेत मिलता है। साथ ही इसमें कहा गया है कि वेतन संहिता पासा पलटने वाली साबित होगी।
एऑन के भारत में प्रदर्शन एवं पारितोषिक कारोबार के भागीदार एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नितिन सेठी ने कहा कि नई श्रम संहिता के तहत वेतन की प्रस्तावित परिभाषा के चलते कंपनियों को ग्रेच्यूटी, छु्ट्टी के बदले पैसा और भविष्य निधि के लिए ऊंचा प्रावधान करने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि श्रम संहिता के वित्तीय प्रभाव के आकलन के बाद कंपनियां साल की दूसरी छमाही में अपने वेतन बजट की समीक्षा करेंगी।
