सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर, अब सभी बैंकों के ATM से निकलेगा कार्डलैस कैश
- व्हॉट्सएप चलाने वालों के लिए बड़ी खबर, मैसेज से जुड़ा यह काम नहीं कर पाएंगे
- अप्रैल के पहले दिन महंगाई का वार, एक ही बार में 250 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर
- लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं, PPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज
- मोदी सरकार का बड़ा फैसला, केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, 1.15 करोड़ लोगों को फायदा
खुशखबर, अब फिर 10 रुपए में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट
कोरोनाकाल में रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को कम करने के लिए देशभर में कई रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्ट टिकट की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। कोरोना मामलों में कमी को देखते हुए रेलवे ने स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत घटाकर 10 रुपए कर दी गई है।
भारतीय रेल के अहमदाबाद डिवीजन ने अपने अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए में उपलब्ध कराने का फैसला किया है। पहले इस टिकट के लिए 30 रुपए वसूले जा रहे थे।
कोविड-19 के बढ़ते मामलों को रोकने और स्टेशनों पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए 18 जनवरी 2022 से अहमदाबाद डिवीजन के रेलवे स्टेशनों- अहमदाबाद, गांधीधाम, पालनपुर, महेसाणा, भुज, मणिनगर और साबरमती स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए किया गया था।
