सम्बंधित जानकारी
- एक क्लिक और आपका बैंक खाता खाली, कहीं आपको तो नहीं आया Parivahan विभाग के नाम पर मैसेज, घबराएं नहीं
- फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस प्लान क्या है और मेडिकल इमरजेंसी में कैसे मिलती है आर्थिक सुरक्षा
- Atal Pension Yojana को लेकर खुशखबरी, Budget 2026 से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जानिए कैसे मिलती है 5000 रुपए महीने पेंशन
- 10 साल की नौकरी के बाद EPS के तहत हर महीने कितनी बनेगी PF पेंशन, जानिए पूरा नियम
- FASTag के बिना वाहन चलाने पर कैसे जमा करें टोल, क्या है नियम?
हाईब्रिड ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट, मिलेगा इस समस्या से छुटकारा
Hybrid ATM : बाजार में 10, 20 और 50 रुपए के नोट चलते तो है लेकिन एटीएम से इनकी निकासी नहीं होती। इस वजह से कई बार लोग खुल्ले पैसे नहीं होने की वजह से मुश्किल में पड़ जाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए अब हाईब्रिड एटीएम लाने की तैयारी है।
लाइव मिंट की खबर के अनुसार, इस एटीएम में बड़े नोट डालने पर आपको 10, 20 और 50 के छोटे नोट भी मिलेंगे। बताया जा रहा है कि हाईब्रिड एटीएम पारंपरिक एटीएम और सिक्का वेंडिंग मशीन की कार्यक्षमता को जोड़ेगा। इससे बड़े नोटों को छोटे नोटों में और सिक्कों में बदलने की सुविधा मिलगी।
रिजर्व बैंक ने मुंबई में हाईब्रिड एटीएम का ट्रायल भी शुरू कर दिया है। अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो जल्द ही पूरे देश में हाईब्रिड एटीएम दिखाई देंगे।
दावा किया जा रहा है कि इन मशीनों को बाजार, रेलवे स्टेशन, बस डिपो, अस्पताल और सरकारी दफ्तरों समेत उन जगहों पर लगाया जा सकता है जहां नकदी का इस्तेमाल ज्यादा होता है।
edited by : Nrapendra Gupta
