सम्बंधित जानकारी
- कूलर की सफाई करते समय इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो हो सकता है यह खराब
- श्री कृष्ण को बहुत पसंद है ये हरी सब्जी, जानें इसके क्या है गुण
- सेहत के लिए चमत्कार से कम नहीं जंगली रसगुल्ला! जानें 5 बेहतरीन फायदे
- कूलर की करना है सफाई तो बेहद कारगर है नींबू, जानिए क्या है इस्तेमाल का सही तरीका?
- Yoga Day 2024 : योग में है 150 साल जीने का ये आसान नुस्खा
स्वाद और सेहत के अलावा घर के कामों में भी बहुत उपयोगी है नींबू
जानिए नींबू के घरेलू उपयोग और इस्तेमाल के तरीके
नींबू खाने या पीने में तो स्वादिष्ट होता ही है, लेकिन इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड के कारण यह साफ-सफाई और दाग-धब्बों को हटाने में भी सबसे कारगर उपायों में से एक माना जाता है। नींबू एक बहुमुखी फल है। आज हम यहां इसी के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं कि आप नींबू का उपयोग घर के और किन-किन कामों में कर सकते हैं।ALSO READ: कूलर की सफाई करते समय इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो हो सकता है यह खराब
घर की सफाई में नींबू का इस्तेमाल
नींबू का रस एक प्राकृतिक क्लींजर और ब्लीच है। इसका उपयोग सतहों को साफ करने, कपड़ों व बर्तनों पर लगे दाग को हटाने, कूलर की सफाई करने और बाथरूम के टाइल्स को चमकाने आदि कई कामों में किया जाता है। यही नहीं, चेहरे और बालों के लिए भी नींबू का उपयोग किया जाता है।
कैसे कर सकते हैं नींबू का उपयोग?
प्राकृतिक कीटाणुनाशक बनाने में:
नींबू का रस प्राकृतिक कीटाणुनाशक के रूप में काम आता है। नींबू का उपयोग फल और सब्जियों को धोने और बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। यह पेड़-पौधे पर मौजूद कीड़ों को भगाने में भी कारगर होता है।
रूम फ्रेशनर में बनाने में:
नींबू का इस्तेमाल रूम फ्रेशनर के रूप में भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक छोटे सॉस पैन में पानी, सिरका और नींबू के स्लाइस डालना है। इसे मध्यम आंच पर उबाल लें। फिर, आंच को कम करके 5-10 मिनट तक उबालें। अब, मिश्रण को ठंडा होने दें और इसे एक छोटे कंटेनर में भरकर कमरे में रखें। इस तरह नींबू रूम फ्रेशनर के रूप में काफी असरदार साबित होता है।
नींबू, पंखे-कूलर की क्लीनिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसके लिए आपको गर्म पानी, सफेद सिरका और नींबू का रस मिलाना है। इसके बाद, पंखे या कूलर के ब्लेड, ग्रिल और बॉडी को स्पंज या सॉफ्ट कपड़े से पोंछ लें। फिर, इसे कपड़े से भिगोकर पोंछ दें। यह बिल्कुल नया जैसा चमकने लगेगा।