सम्बंधित जानकारी
- NEET Exam के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए क्या होगा आप पर असर
- National Safety Day 2023: क्या है theme, workplace safety के लिए 10 टिप्स
- World Hearing Day 2023: क्या है इतिहास, थीम, जानें कान से जुड़े 5 रोचक तथ्य
- Income Tax Return : टैक्स बचाने की शानदार स्कीम, 80-C के तहत मिलती है छूट, जमा पर मिलता 7.6% का ब्याज
गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर, ट्रांसलेट हो सकेगा इमेज पर लिखा टेक्स्ट
गूगल ट्रांसलेट के इस अपडेटेड फीचर की मदद से अब कोई भी व्यक्ति फोटो में लिखे टेक्स्ट को ट्रांसलेट कर सकता है। गूगल ट्रांसलेट पर अब एक 'Image Tab' मौजूद है। इस इमेज टेब पर जाकर इमेज को अपलोड करते ही यह टूल लैंग्वेज को पहचानकर उसे आपकी मनचाही भाषा में इसे ट्रांसलेट कर देगा।
यूजर्स 130 भाषाओं में इसका अनुवाद कर सकते हैं। यदि आप पूरे फोटो के टेक्स्ट का ट्रांसलेशन नहीं चाहते तो फोटो के चुनिंदा भागों का चयन कर केवल उतने ही हिस्से का ट्रांसलेशन भी कर सकते हैं।
ट्रांसलेशन की एक्यूरेसी टेक्स्ट की स्पष्टता पर निर्भर करती है। फोटो पर टेक्स्ट जितना स्पष्ट होगा उसका ट्रांसलेशन भी उतना बेहतर होगा। बारिक, अस्पष्ट और स्टाइलाइज्ड टेक्स्ट का ट्रांसलेशन सटिक नहीं होगा।
ट्रांसलेशन के अलावा अब आप 'Show Original' टेब का इस्तेमाल कर साइड-बाय-साइड कंपेरिजन भी देख पाएंगे। इतना ही नहीं आप ट्रांसलेटेड इमेज को डाउनलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं ट्रांसलेटेड टेक्स्ट को कॉपी भी किया जा सकता है।
इससे पहले Google Lens की मदद से मोबाइल पर टेक्स्ट ट्रांसलेट हो जाया करता था। हालांकि यह फीचर केवल मोबाइल यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था। इस फीचर में भी Google Lens की तरह ही AR ट्रांसलेट टक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।
