होली के दिन दोपहर 2.30 बजे तक नहीं चलेगी दिल्ली मेट्रो
Delhi Metro news in hindi : दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 25 मार्च को होली के दिन दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
टर्मिनल स्टेशनों पर दोपहर 2.30 बजे मेट्रो सेवाओं के शुरू होने से गैर-टर्मिनल स्टेशनों पर बाद में ट्रेनों का परिचालन होगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है, 'होली के त्योहार के दिन, 25 मार्च (सोमवार) को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।
मेट्रो ट्रेन सेवाएं 25 मार्च को टर्मिनल स्टेशनों से सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें