सम्बंधित जानकारी
- LIC ने पेश की संशोधित वय वंदन योजना, जानिए क्या है इसमें खास...
- 25 मई से उड़ान भरेंगे घरेलू विमान, AAI ने जारी की SOP, जानिए 6 खास बातें...
- Corona काल में फेसबुक की ऑनलाइन शॉप, छोटे कारोबारियों को होगा बड़ा फायदा
- गरीबों के लिए वरदान बनी आयुष्मान भारत योजना,1 करोड़ से अधिक लोगों को मिला फ्री इलाज
- बड़ी खबर, PF भुगतान में देरी के लिए कंपनियों से नहीं लिया जाएगा जुर्माना
काम की खबर, WhatsApp से कर सकेंगे रसोई गैस की बुकिंग, ऑनलाइन हो सकेगा भुगतान
मुंबई। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने ग्राहकों की सुविधा के लिए देशभर में WhatsApp के जरिये रसोई गैस बुकिंग करने की सेवा शुरू करने की घोषणा की। देश की यह दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम वितरण कंपनी BPCL के 7.10 करोड़ एलपीजी ग्राहक हैं।
कंपनी ने एक वक्तव्य में कहा कि भारत गैस के देशभर में स्थित ग्राहक कहीं से भी WhatsApp के जरिये खाना पकाने का गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं।
कंपनी ने कहा है कि उसने सिलेंडर बुकिंग के लिए एक नए व्हाट्सएप बिजनेस चैनल की शुरुआत की है।
व्हाट्सएप पर यह बुकिंग बीपीसीएल स्मार्टलाइन नंबर (1800224344) पर ग्राहक के कंपनी के पास पंजीकृत मोबाइल नंबर से हो सकती है।
बीपीसीएल के विपणन निदेशक अरुण सिंह ने इस एप को जारी करते हुए कहा कि व्हाट्सएप के जरिये एलपीजी बुकिंग करने के इस प्रावधान से ग्राहकों को और आसानी होगी।
कंपनी के कार्यकारी निदेशक, एलपीजी के प्रभारी टी. पीतांबरम ने कहा कि WhatsApp के जरिये बुकिंग करने के बाद ग्राहक को बुकिंग होने का संदेश प्राप्त होगा। इसके साथ ही एक लिंक भी उसे प्राप्त होगा जिस पर वह डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और अमेजन जैसे अन्य भुगतान एप के जरिये भुगतान भी कर सकते हैं। (भाषा)
