सम्बंधित जानकारी
- Gold : सस्ता हुआ सोना, चांदी के भावों में 3000 रुपए की गिरावट, क्या और गिरेंगे भाव
- Gold Rate Today: सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 91,000 के पार पहुंचे दाम
- Gold Rate Today : सोना फिर 80,000 के पार, लगातार तीसरे दिन उछली चांदी
- रिजर्व बैंक का UPI पर बड़ा फैसला, दुकानदार को ज्यादा पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे ग्राहक
- EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम
भारत के इस पड़ोसी देश में मिलता है दुबई से भी सस्ता सोना, घूमने जाएं तो लाना ना भूलें
India neighbour country with cheapest gold price: भारतीय समाज में सोने को इन्वेस्टमेंट के बेहतरीन विकल्प के तौर पर देखा जाता है। इसीलिए जब कभी सोना सस्ता होता है लोग निवेश करते हैं। इसी तरह यदि कोई भारत से दुबई जाता है तो वहां से सोने की खरीदी के बारे में जरूर सोचता है। इसका कारण है कि दुबई में सोना भारत से सस्ता होता है। लेकिन क्या आपको पता है भारत का एक ऐसा पड़ोसी देश है जहां दुबई से भी सस्ता सोना मिलता है। जी हां भूटान भारत का वो पड़ोसी देश है जहां सोने की कीमत दुबई में सोने के भाव से करीब 5 से 10 फीसदी तक सस्ती रहती हैं। अगर ये खबर पढ़ कर आपके मन में भी भूटान जाकर सोना खरीदने का विचार आ रहा है तो हम आपको बता दें कि भूटान से सोना खरीदने के कुछ नियम हैं जिनकी जानकारी आपको होनी चाहिए। आइये इस आलेख में जानते हैं कि भूटान से सोना खरीदने के लिए किन नियमों की जानकारी और पालन जरूरी है।
भूटान में सोना सस्ता क्यों है
भूटान में सोना सस्ता मिलने की कई वजहें हैं। सबसे बड़ी वजह यह है कि भूटान में सोना टैक्स-फ्री होता है। टैक्स ना लगने की वजह से भूटान में सोने की कीमतें काफी कम हैं। साथ ही भूटान में सोने पर आयात शुल्क भी बेहद कम लगता है। भूटान और भारत की करेंसी की कीमत में ज्यादा अंतर ना होने से भारतीयों के लिए भूटान से सोना खरीदना फायदे का सौदा रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भूटान में सोने की कीमतें दुबई में सोने के भाव से करीब 5 से 10 फीसदी तक सस्ती रहती हैं।

भूटान से सोना खरीदने के नियम
भारतीयों को भूटान से सोना खरीदने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होता है।
भारतीयों को भूटान से सोना खरीदने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होता है।
- पर्यटकों को भूटान सरकार द्वारा प्रमाणित होटल में कम से कम एक रात रुकना अनिवार्य होता है।
- सोना खरीदने के लिए अमेरिकी डॉलर में भुगतान करना होता है।
- भारतीयों को प्रति व्यक्ति प्रति दिन 1,200-1,800 रुपये सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस (SDF) भी चुकानी होती है।
- भूटान के वित्त मंत्रालय की स्वामित्व वाली दुकानों से ही सोना खरीदा जा सकता है।
- सोना खरीदने पर पर्यटकों को रसीद लेनी जरूरी है।
- भारतीय पर्यटक भूटान से एक बार की यात्रा में 20 ग्राम तक ड्यूटी-फ्री सोना (Gold Price) खरीद सकता है।