1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. 8 more Indian languages ​​linked to Google Translate

Google Translate से जुड़ीं 8 और भी भारतीय भाषाएं

google translate
अब 8 और भारतीय भाषाओं को गूगल ट्रांसलेट पर अनुवाद के लिए जोड़ दिया गया है। सर्च इंजन गूगल ने संस्कृत सहित 8 भारतीय भाषाओं को गूगल ट्रांसलेट में  शामिल कर लिया है। इंटरनेट फर्म लगातार अपने ऑनलाइन ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म पर कई क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ रही है।
 
गूगल रिसर्च के सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर आइजैक कैसवेल ने एक  इंटरव्यू में बताया कि संस्कृत गूगल ट्रांसलेट में नंबर 1 और सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट की जाने वाली भाषा है और अब हम इसे आखिरकार जोड़ रहे हैं। हम पूर्वोत्तर भारत से पहली बार भाषाओं को जोड़ रहे हैं।
 
संस्कृत के अलावा गूगल ट्रांसलेट के लेटेस्ट प्रोग्राम में अन्य भारतीय भाषाएं असमिया, भोजपुरी, डोगरी, कोंकणी, मैथिली, मिजो और मेइतिलोन (मणिपुरी) भी हैं। इसी के साथ अब गूगल ट्रांसलेट पर उपलब्ध भारतीय भाषाओं की कुल संख्या को 19 हो गई है। भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है और इस अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं को भी शामिल किया गया 
अगला लेख
अफसर की पत्नी के बाल सैलून वाले ने केमिकल लगाकर बिगाड़े, FIR