1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. UP bjp tributes Lata mangeshkar
Written By
Last Modified: रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (12:52 IST)

लता मंगेशकर का निधन, भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र विमोचन कार्यक्रम स्थगित

UP bjp
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र के विमोचन का कार्यक्रम रविवार को 'भारत रत्न' गायिका लता मंगेशकर के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया।
 
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लता मंगेशकर के निधन के कारण पार्टी के लोक कल्याण संकल्प पत्र का विमोचन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम सुबह सवा दस बजे होना था। संकल्प पत्र के विमोचन कार्यक्रम की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
 
इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे, जिन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के लोक कल्याण संकल्प पत्र का विमोचन करना था। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित थे।
 
इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

mgid

aniview

ये भी पढ़ें
PM मोदी ने सपा को बताया नकली समाजवादी, बोले- आस्था से सरोकार न रखने वालों को याद आने लगे भगवान कृष्ण...