1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Aparna yadav joins BJP

अखिलेश को बड़ा झटका, मुलायम की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल

Aparna Yadav_Mulayam ki bahu
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गई। अपर्णा के भाजपा में शामिल होने से अखिलेश को बड़ा झटका लगा है।
 
समझा जाता है कि भाजपा, अपर्णा को लखनऊ कैंट सीट से पार्टी का उम्मीदवार बना सकती है। वह इस सीट पर सपा उम्मीदवार के रूप में पिछला चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्हें भाजपा उम्मीदवार के रूप में रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि अपर्णा को चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा। उन्हें महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 
 
उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों के विधान सभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों के नामों का फैसला करने के लिए पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक आज दिल्ली में होनी है।
Aparna Yadav_Mulayam ki bahu
उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव से पहले राज्य के दोनों प्रतिद्वंद्वी दलों सपा और भाजपा के बीच नेताओं के दलबदल के इस दौर में अपर्णा के भाजपा में शामिल होने को चुनावी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
 
हाल ही में भाजपा की योगी सरकार के तमाम मंत्रियों और विधायकों के सपा में शामिल होने से हुए सियासी नुकसान की भरपाई के लिए भाजपा ने सपा प्रमुख के घर में सेंधमारी करने की कोशिश के तहत अपर्णा को पार्टी में शामिल करने की पहल की है। अपर्णा, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र प्रतीक की पत्नी हैं।
 
अगला लेख
पंजाब में भगवंत मान क्या चरणजीत सिंह चन्नी की काट बन पाएंगे?