सम्बंधित जानकारी
- बसपा ने चला कल्याणपुर विधानसभा में ब्राह्मण कार्ड, अरुण मिश्रा को बनाया प्रत्याशी
- Uttar Pradesh assembly election 2020 : स्मृति ईरानी का विपक्ष पर हमला, कहा-हर विकास कार्य का दे सकती हूं हिसाब
- UP Elections 2022: ओपी राजभर बोले- जितना BJP 2 महीने में खर्चा करती है, उतने की तो 1 महीने में हमारे बिरादर दारू पी जाते हैं
- चुनाव : क्या है यूपी का मूड, दिल्ली की तर्ज पर AAP उत्तरप्रदेश में चुनावी नैया पार लगाने को तैयार
- UP : प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 लाख रुपए तक मुफ्त होगा इलाज
लखनऊ में अमित शाह बोले-कैराना से पलायन पर मेरा खून खौला
लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यूपी में कई वर्षों तक सपा-बसपा का खेल चलता रहा, उसने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति देखकर खून खौलता था। कैराना से हिंदुओं के पलायन पर मेरा खून खौला। पलायन करने वालों का पलायन हो गया।
गृहमंत्री शाह ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनाने की दिशा में काम किया है। भाजपा ने सिद्ध किया है कि सरकारें परिवार के लिए नहीं, बल्कि सूबे के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है।
अमित शाह ने कहा कि सदस्यता अभियान 29 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। यूपी में 53% आबादी युवा है, युवाओं, गरीबों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य भाजपा करेगी।
उन्होंने कहा कि बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया है। भाजपा के कार्यकर्ता के लिए चुनाव पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का चुनाव है। जनता की समस्या को जानने का चुनाव है। सरकार के किए हुए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का चुनाव है।
अमित शाह ने कहा कि अखिलेश जी ये हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि पिछले 5 साल में आप विदेश कितने दिन रहे? बीते दिनों कोरोना आया, यूपी में बाढ़ आई, आप कहां थे? इन्होंने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है, इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया।
