सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. 11 leaders of different parties join BJP
Written By
Last Updated : बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (14:47 IST)

UP assembly election 2002: सपा और बसपा को लगा झटका, इन दलों के 11 नेता BJP में शामिल

UP assembly election 2002: सपा और बसपा को लगा झटका, इन दलों के 11 नेता  BJP में शामिल - 11 leaders of different parties join BJP
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जारी आस्था परिवर्तन के दौर में बुधवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।

 
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, संजीव सिंह, सपा की रीता सिंह, बसपा के भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह समेत 11 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर ज्वॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश महाना के अलावा ज्वॉइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह मौजूद थे।
 
स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी नीतियों एवं विकासमुखी आयाम तथा सबका साथ सबका विकास की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे नए सदस्यों से पार्टी को मजबूती मिलेगी।