Thu, 11 Jun 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. exit poll Uttar Pradesh assembly elections 2017

Exit poll : यूपी में खत्म हो सकता है भाजपा का वनवास

Uttar Pradesh assembly elections 2017 exit poll
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से भाजपा के लिए अच्छी खबर हो सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा यहां सबसे बड़े दल के रूप में उभरती दिख रही है। हालांकि बहुमत के लिए उसे संघर्ष करना पड़ सकता है। 
एबीपी एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी की 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 164 से 176 सीटें मिल सकती हैं, जो कि यूपी के हिसाब से जादुई आंकड़ा है। यहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को 156 से 169 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बसपा यहां 60 से 72 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रह सकती है। अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं। 
 
इंडिया टीवी सी वोटर के पोल के मुताबिक भाजपा को 155 से 167 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को 135 से 147 सीटें मिल सकती हैं। इस पोल में बसपा तीसरे स्थान पर जाती दिख रही है। बसपा को 81 से 93 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 8 से 20 सीटें जा सकती हैं।