1. धर्म-संसार
  2. उज्जैन दर्शन
  3. उज्जैन महाकाल मंदिर
  4. The second procession of Ujjain Mahakal

उज्जैन महाकाल की दूसरी सवारी, इस बार बाबा नगर भ्रमण पर निकलेंगे इस अद्भुत रूप में

second mahakal sawari 2026
उज्जैन में सावन मास के दूसरे सोमवार (10 अगस्त 2026) को भगवान महाकाल की दूसरी सवारी शाम 4:00 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकाली जा रही है। इस बार सवारी में पारंपरिक हाथी 'श्यामू' के अस्वस्थ होने के कारण मादा हाथी 'सुमा' शामिल हो रही हैं। पालकी रामघाट पहुंचकर शिप्रा जल से अभिषेक करेगी।
 

मनमहेश रूप 

महाकाल मंदिर की परंपरा के अनुसार श्रावण-भाद्रपद मास की दूसरी सवारी से अंतिम राजसी सवारी तक भगवान महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर मनमहेश रूप में नगर भ्रमण करते हैं। सोमवार को भक्तों को भगवान के इन दोनों स्वरूपों के दर्शन होंगे। अंतर सिर्फ इतना होगा कि इस बार मनमहेश के साथ श्यामू की जगह सुमा होगी।
 

सवारी का मार्ग

श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर से शुरू होकर महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बख्शी बाजार और कहरवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी।
 
रामघाट पर शिप्रा नदी के जल से पूजन व अभिषेक के बाद सवारी गणगौर दरवाजा, ढाबा रोड, सत्यनारायण मंदिर से छत्री चौक, गोपाल मंदिर (पारंपरिक पूजन) और पटनी बाजार होते हुए वापस मंदिर लौटेगी।
अगला लेख
10 August Birthday: आपको 10 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!