1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Srishti Rode, Bigg Boss, Rohit Suchanti

बाहर होने के बावजूद नहीं उतरा सृष्टि रोडे का बिग बॉस का नशा, डांस हुआ वायरल

सृष्टि रोडे
सृष्टि रोडे हाल ही में बिग बॉस शो से बाहर हुई हैं। उनके शो से बेघर होने पर कई लोगों को झटका लगा है। सृष्टि भी समझ नहीं पाईं कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हुआ? उन्हें वोट क्यों कम मिले? 
 
बाहर आने पर भी सृष्टि पर से बिग बॉस का नशा नहीं उतरा है और वे लगातार इस शो को मिस कर रही हैं। शायद इसीलिए उन्होंने घर पर ही बिग बॉस वाला माहौल बना लिया है। 
 
 
सृष्टि ने एक वीडियो शेयर किया है तो वायरल हो रहा है। बिग बॉस में जिस तरह से सुबह आठ बजे एक गाने के साथ हाउसमेट्स को जगाया जाता है कुछ उसी तरह का काम सृष्टि ने किया है। 
 
इस वीडियो में सृष्टि संगीत को सुन उठती हैं और ठीक वैसा ही डांस करती हैं जैसा कि वे बिग बॉस के घर में किया करती थीं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। 
 
बिग बॉस शो में सृष्टि की रोहित सुचांती से काफी अच्छी बॉडिंग थी जिसको लेकर दोनों के बीच नजदीकियों की अफवाह थी। इस पर सृष्टि का कहना है कि इस बात में दम नहीं है। चूंकि वे और रोहित हमउम्र हैं इसलिए इस तरह की बातें हो रही हैं। 
 
अगला लेख
बॉयफ्रेंड के साथ सुष्मिता सेन ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, देखें तस्वीरें