Wed, 1 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Bigg Boss, Rani Chatterjee, Bhojpuri

धमाका... बिग बॉस में हॉट भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी!

बिग बॉस
बिग बॉस में भोजपुरी कलाकारों को हमेशा तवज्जो दी जाती है। मनोज तिवारी, श्वेता तिवारी, रवि किशन, मोनालिसा जैसे कलाकार बिग बॉस में नजर आए थे। जल्दी ही इस लोकप्रिय रियलिटी शो का 11वां सीज़न शुरू होने जा रहा है। सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं और प्रोमो इन दिनों टीवी पर दिखाए जा रहे हैं। खबर है कि इस बार भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी इस शो में नजर आ सकती हैं। सूत्रों के अनुसार उनसे सम्पर्क किया गया है और उन्होंने हां कह दिया है। 


 
भोजपुरी सिनेमा में रानी चटर्जी एक लोकप्रिय नाम है। ससुरा बड़ा पैसे वाला, सीत, देवरा बड़ा सतावेला, रानी नं. 786 जैसी फिल्मों के लिए वे जानी जाती हैं। मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी रानी ने भोजपुरी सिनेमा में 2004  में अपनी शुरुआत की थी और देखते ही देखते वे लोकप्रिय हो गईं। 
 
बिग बॉस में उन्हें ग्लैमर बढ़ाने के लिए शामिल किया जा रहा है और इस बहाने इस शो को वे दर्शक भी मिल जाएंगे जो भोजपुरी सिनेमा देखते हैं। 
ये भी पढ़ें
अजय, संजय, सनी, वरुण की फिल्मों सहित 22 फिल्में रिलीज होंगी सितंबर में