फैंस हो जाएं तैयार, आने वाला है 'बिग बॉस' का 12वां भाग
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 11' अभी खत्म ही हुआ है, कंटेस्टेंट्स की चर्चाएं अभी चल ही रही हैं, विनर शिल्पा शिंदे सेलीब्रेशन के बाद टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हुई ही हैं कि इसके अगले सीज़न की भी खबर आ गई। जी हां, बिग बॉस 12 जल्द ही आने वाला है।
बिग बॉस के दीवानों के लिए यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिग बॉस 12 के लिए ऑडिशन शुरू हो गए हैं। यह सीज़न हर बार से काफी ज़्यादा मज़ेदार होने वाला है। इसकी पुरानी थीम 'पड़ोसी' थी। इस बार की थीम अभी से ही पता चल गई है। कंटेस्टेंट्स अकेले नहीं जोड़ियों में आएंगे।
इसकी जानकारी खुद कलर्स चैनल ने दी है। ट्विटर पर कलर्स चैनल ने पोस्ट किया बिग बॉस 12 जल्द ही आ रहा है और इस बार हम ढुंढ रहे हैं जोड़ियां। तो इस बार बिग बॉस के घर पर धामाल डबल करने के लिए इस बार पार्टनर लाओ। ऑडिशन शुरू हो गए हैं।
#BiggBoss12 is coming soon and this time we're looking for jodis! So bring a partner along with you to the @BiggBoss house for twice the dhamaal! Auditions now open! #RisingStar2GrandFinale
— COLORS (@ColorsTV) April 15, 2018
यह वाकई काफी मज़ेदार होने वाला है। खबर के मुताबिक बिग बॉस सीजन 12 इस वर्ष अक्टूबर में शुरू हो जाएगा। ऑडिशन शुरू हो गए हैं जो कि काफी दिलचस्प होने वाले हैं। बस दर्शकों को यह खबर नहीं मिली है कि इस बार शो सलमान खान होस्ट करेंगे या नहीं।
