सम्बंधित जानकारी
- छत्तीसगढ़ चुनाव पर प्रधानमंत्री मोदी बोले, जनता ने बुलेट का जवाब बैलेट से दिया
- छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग शुरू, 18 सीटों पर 190 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता
- राहुल ट्विटर के सीईओ से मिले, चुनावी माहौल के चलते 'फेक न्यूज' से निपटने पर हुई बात
- मध्यप्रदेश : युवाओं को टिकट देने में कांग्रेस ने भाजपा से मारी बाजी!
- छत्तीसगढ़ : मतदान से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, थामेंगे भाजपा का हाथ
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 65 उम्मीवारों की पहली सूची जारी
नई दिल्ली। कांग्रेस ने 7 दिसम्बर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों वाली अपनी पहली सूची सोमवार रात में जारी की। इसके अनुसार प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एन. उत्तम कुमार रेड्डी हुजुरनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
सूची कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की एक लंबी बैठक के बाद जारी की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता मौजूद थे। कांग्रेस इस दक्षिणी राज्य में के. चंद्रशेखर राव नीत टीआरएस सरकार को सत्ता से हटाने का प्रयास कर रही है। सूची सीईसी महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा देर रात जारी की गई।
कांग्रेस चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा के साथ विभिन्न सीटों पर एक चुनावी समझौते के लिए प्रयासरत है। तेदेपा केंद्र में सत्तारूढ़ राजग की एक सहयोगी पार्टी थी लेकिन आंध्रप्रदेश को केंद्र द्वारा विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिये जाने के मुद्दे पर गठबंधन से अलग हो गई थी।
नायडू अब विभिन्न विपक्षी नेताओं से मुलाकात करके भाजपा को हराने के लिए विभिन्न दलों वाले एक संयुक्त मोर्चे का हिस्सा बनने की अपील कर रहे हैं।