सम्बंधित जानकारी
- Assembly Election Results 2023 Live Updates: 3 राज्यों में प्रचंड जीत के बाद भाजपा दफ्तर पहुंचे पीएम मोदी, भव्य स्वागत
- ElectionResults : 3 राज्यों में BJP की प्रचंड जीत पर PM मोदी का बयान, पढ़िए क्या कहा
- क्या बढ़ेगा शिवराज सिंह चौहान का कद, फिर भाजपा को दिलाई प्रचंड जीत
- महाराष्ट्र के सीएम शिंदे बोले, पहले 'घर-घर मोदी' था, अब 'मन-मन में मोदी' हो गया
- गडकरी बोले, लोगों ने मोदी की नीतियों का समर्थन किया और BJP को वोट दिया
तेलंगाना के DGP पर गिरी गाज, EC ने दिया निलंबित करने का आदेश
Election Commission: निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) अंजनी कुमार को निलंबित करने का रविवार को आदेश दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। तेलंगाना (Telangana) में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है।
सूत्रों ने बताया कि राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी संजय जैन और नोडल अधिकारी (व्यय) महेश भागवत के साथ डीजीपी ने मतगणना के बीच हैदराबाद में कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष एवं उम्मीदवार अनुमूला रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर उन्हें फूलों का एक गुलदस्ता भेंटकर उनसे मुलाकात की।
सूत्रों ने बताया कि कुल 2,290 में से एक उम्मीदवार और चुनाव मैदान में उतरे 16 राजनीतिक दलों में से एक राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक से मिलने का फैसला करना लाभ लेने के दुर्भावनापूर्ण इरादे का एक स्पष्ट संकेत है। सूत्रों ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने डीजीपी कुमार को निलंबित करने का आदेश दिया है। विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों से पता चला है कि कांग्रेस तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को सत्ता से बेदखल करने की ओर बढ़ रही है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
