1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. tirangi pestry

गणतंत्र दिवस विशेष : शाही तिरंगी पेस्ट्री

tirangi pestry
सामग्री : 
 
एक बड़ा पैकेट ताजा ब्रेड, एक आम, एक कटोरी मलाई, एक कटोरी पिसी शक्‍कर, अमरूद का जैम आवश्यकतानुसार, एक चम्मच गुलाब जल, डेकोरेशन के लिए- काजू, किशमिश, बादाम। 
 
विधि :
 
सर्वप्रथम मलाई में आधा कटोरी शक्‍कर व गुलाब जल मिलाकर इसे अच्‍छी तरह फेंटे। बाकी बची हुई शक्‍कर आम में मिलाकर उसे फेंटें। 
 
अब किसी प्लेट में एक ब्रेड रखें। उस पर अमरूद जैम फैलाएं, इस पर दूसरी ब्रेड रखकर मलाई का मिश्रण फैलाएं। अब उसके ऊपर ब्रेड की तीसरी स्‍लाइस रखकर उस पर आम का मिश्रण फैलाएं। 
 
अब सजावट हेतु काजू, किशमिश और बादाम चिपकाएं तथा इसे बीच से दो भागों में काट लें। बच्चों की पसंदीदा तीन रंगों की शाही तिरंगी पेस्ट्री पेश करें। 

 
अगला लेख
मावा-पनीर की तिरंगी बर्फी...